कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कोच मिल जाए तो ओलंपिक पदक भी संभव : अनीसा

नई दिल्ली। अनीसा सैयद अब देशवासियों के लिए जाना पहचाना नाम हो गया है। इसकी वजह उनके राष्ट्रमंडल खेल की निशानेबाजी में पहले दो दिन में स्वर्ण पदक जीत लेने है। उन्हें लगता है कि भारतीय दल के साथ अभी से ही अच्छे कोच की व्यवस्था की जाए तो 2012 के लंदन ओलंपिक में भारत कही ज्यादा पदक जीत सकता है।
अनीसा ने कहा कि हमारे पास अभी कोई कोच नहीं है और हम जो भी हासिल कर रहे है खुद के बुते पर कर रहे है। दल के पास सिर्फ सन्नी थामस के रूप में एक कोच है और वह सभी पर ध्यान देते है पर हम सभी को अपनी कमियों पर खुद ही पार पानी होती है। अनीसा ने कहा कि हमारे कहने का यह कतई मतलब नहीं है कि सिर्फ विदेशी कोच ही चाहिए। हम तो ऎसा कोच चाहते है जो पूरी तरह से हम पर ध्यान दे सके। हमें यदि समय रहते कोच मिल जाता है तो हम लंदन ओलंपिक में बेहतर प्रदर्शन कर सकते है।
अनीसा ने कहा कि हां हमने कई बार इस बारे में एनआरएआई से बात की पर उनकी भी कुछ समस्याए संभव है। वह हमें बाकी सभी सुविधाएं दे रहे है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला