कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

वार्षिक मंहगाई दर अप्रैल में 9.59 प्रतिशत रही

नई दिल्ली। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित देश की वार्षिक मंहगाई दर अप्रैल में घटकर 9.59 प्रतिशत रह गई, जबकि इससे पिछले महीने यह दर 9.9 प्रतिशत थी।

शुक्रवार को जारी सरकारी आंक़डों के अनुसार अप्रैल 2009 में वार्षिक मुद्रास्फीति की दर 1.31 प्रतिशत थी। वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंक़डों के अनुसार खाद्य पदार्थो की कीमत पिछले महीने 16.87 प्रतिशत रही, जबकि मार्च 2010 में यह 16.65 थी। प्राथमिक उत्पादों की कीमत अप्रैल में 13.88 प्रतिशत रही। विनिर्मित वस्तुओं की कीमत में  6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सरकार लगातार कह रही है कि रबी की ताजा फसल के आने के बाद मुद्रास्फीति में निरंतर कमी आ रही है क्योंकि इसके बढ़ने की अहम वजह खाद्य पदार्थो की ऊंची कीमते थीं। मार्च 2011 में समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए सरकारी गणनाकारों और भारतीय रिजर्व बैंक ने वार्षिक महंगाई दर करीब पांच प्रतिशत रह जाने का अनुमान व्यक्त किया है। आर्थिक जानकारों और केंद्रीय वित्त मंत्री अच्छे मानसून पर निर्भर कर रहे हैं और मौसम विभाग का अनुमान है कि जून-सितम्बर में 98 फीसदी बारिश हो सकती है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें