नवलगढ़। नवलगढ़ पुलिस थाने के एएसआई हरलाल सिंह मीणा को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने कल चार हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजकुमार ने बताया कि झाझाç़डयों की ढाणी (गुढ़ा) निवासी सुनीलकुमार ने बताया कि> शहर के मुख्य बाजार में एक महिला के गले से सोने की चेन तो़डने की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस जिस युवक की तलाश कर रही थी वह युवक सुनील कुमार की बोलेरो चलाता था। पुलिस ने ग़ाडी को जब्त कर लिया ग़ाडी को छो़डने के बदले एएसआई ने चार हजारे रूपए की मांग की छो़डने के बदले एएसआई ने चार हजार रूपए की मांग की।
शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद एसीबी की टीम ने सुनील को चार हजार रूपए देकर एएसआई हरलाल निवासी खाजपुर झुंझुनंू के पास भेजा। एएसआई ने जैसे ही रिश्वत ली, एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
भारत समाचार
रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार











