मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन ने अपनी आगामी फिल्म "रोबोट" में दक्षिण भारत के वरिष्ठ अभिनेता रजनीकांत के साथ काम करने के बारे में संशय की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वह मेरे ससुर अमिताभ बच्चन जैसे है।
जिन्होंने अपने ऊपर उम्र को हावी नहीं होने दिया। रजनीकांत भी अमिताभ की तरह पेशेवर और विनम्र व्यक्ति है। उम्र का कोई मसला नहीं है। रजनीकांत ने पिछले महीने फिल्म "रोबोट" के संगीत पेश करने के समारोह में पूर्व विश्व सुंदरी को उनके साथ काम करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा था कि यह कठिन फिल्म थी, लेकिन इसमें काम करना आनंददायक था। ऎश्वर्य ने कहा कि यह फिल्म आसान हीं है, क्योकि तकनीक की दृष्टि से काफी आगे की फिल्म है। इस फिल्म में ऎश्वर्या ने एक युवा छात्रा साना की भूमिका निभाई है और उन्होंने अपने किरदार को जीवंत बिजली के तार जैसा बताया है।
भारत समाचार
अमिताभ जैसे है रजनीकांत : ऎश्वर्या











