कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आज होगा एशियाई खेलों का आगाज

ग्वांगझू। आज से लगेगा खेलों का दूसरा सबसे बडा मेला। 16वें एशियाई खेलों का आगाज आज चीन के शहर ग्वांगझू में होने जा रहा है।
शहर पूरी तरह से तैयार है मेजबानी करने के लिए 45 देशों के लगभग 10 हजार एथलीट्स है। दुनिया में खेलों का दूसरा सबसे बडे इवेंट में लगभग 10 हजार खिलाडी खेलेंगे जी जान से। भारत में राष्ट्रमंडल खेल खत्म हुए अभी एक महीने भी नहीं हुआ है और खिलाडियों को मौका मिल गया है खेलों के और महाकुंभ में हिस्सा लेने का। खेलों के आयोजन के लिए चीन के अमीर शहरों में से एक ग्वांगझृ ने 75 हजार करोड से भी ज्यादा रूपए खर्च किए है।
चीन की पर्ल नदी के किनारे बसे इस शहर में शुक्रवार को होगी एशियाई खेल की ओपनिंग सेरेमनी, भारतीय समयानुसार शाम 5:15 बजे से है। जिसमें दिखेगी चीनी ताकत की झलक। 16वें एशियाई खेल 12 नवंबर से 27 नवंबर तक चलेगे। 16 दिनों तक चलने वाले इस खेल समारोह मे इस बार रिकार्ड खिलाडी हिस्सा ले रहे है। 42 खेलों के 476 इवेंट्स में 45 देशों के 9704 एथलीट्स हिस्सा ले रहे है। यानी 476 स्वर्ण पदक के साथ कुल 1438 पदक दांव पर होंगे। खास बात यह है कि इन खेलों में पहली बार क्रिकेट को शामिल किया गया है। चीन 2008 में बीजिंग ओलंपिक का महाआयोजन करके दुनिया को अपना दम दिखा चुका है। इस बार नजरे चीन के तीसरे सबसे बडे शहर ग्वांगझू पर है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला