क्वांगचो (चीन)। चीन ने 27 नवम्बर को खत्म हो रहे 16वें एशियाई खेलों के दौरान सुरक्षा की चुस्त व्यवस्था की है। इस काम के लिए 103,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्वांगडोंग प्रांत ने सुरक्षा को चुस्त-दुरूस्त बनाए रखने के लिए छह सीमावर्ती राज्यों और स्वायत्तशासी क्षेत्रों के साथ इस सम्बंध में एक करार किया है। सुरक्षा दल ने खेलों के लिए की गई व्यवस्था के मद्देनजर हो रही असुविधा को लेकर स्थानीय लोगों से माफी मांगी है। इस दल ने स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील भी की है। 16वें एशियाई खेलों का उद्घाटन शुक्रवार को पर्ल नदी के किनारे स्थित एक द्वीप पर होगा। इसके लिए पूरे द्वीप पर सुरक्षा की खास व्यवस्था की गई है।











