कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

असम में व्यवसायी मुक्त, 4 विद्रोही ढेर

गुवाहाटी। असम में पुलिस ने रविवार को प्रतिबंधित संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट (एनडीएफबी) के चार जनजातीय अलगाववादियों को गोलियों से मार गिराया और अपह्वत व्यवसायी को छु़डा लिया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुठभे़ड धेमाजी जिले के घने जंगल वाले इलाके डेकाटन में हुई। यह इलाका असम के मुख्य शहर गुवाहाटी से लगभग 350 किलोमीटर पूर्व में है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, ""हमें सूचना मिली कि रूई के व्यापारी नंदी को अगवा कर एनडीएफबी के गुप्त ठिकाने पर बंधक बनाया गया है। पुलिस दल ने छापेमारी की और उसी दौरान मुठभे़ड शुरू हुई।"" उन्होंने बताया कि दो घंटे तक चली मुठभे़ड में एनडीएफबी के चार विद्रोही ढेर हो गए। अधिकारी ने बताया, ""विद्रोहियों को ढेर करने के साथ ही हमने अपह्वत व्यवसायी को छु़डा लिया।"" उन्होंने बताया कि नंदी को एनडीएफबी द्वारा एक सप्ताह पूर्व धेमाजी इलाके से अगवा किया गया था। यह संगठन उसकी रिहाई के बदले उसके परिवार से ब़डी रकम मांग रहा था। अधिकारी के मुताबक एनडीएफबी के गुप्त ठिकाने से दो एके-56 राइफल, ब़डी मात्रा में युद्ध सामग्री और रेडियो सेट बरामद किए गए हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें