कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आस्टे्रलियाई टीम के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं वेंकटेश

मेलबर्न। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व टेस्ट गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद 2011 में भारतीय उपमहाद्वीप में होने वाले विश्व कप के मद्देनजर आस्टे्रलियाई टीम के गेंदबाजी कोच बनाए जा सकते हैं। आस्टे्रलियाई एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच के तौर पर सफल रहने वाले वेंकटेश मौजूदा कोच ट्रॉय क्लूनी की जगह ले सकते हैं। क्लूनी को ब्रिस्बेन स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का प्रमुख चुना गया है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि वेंकटेश ने कहा है कि वह इस भूमिका के लिए इच्छुक हैं लेकिन क्रिकेट आस्टे्रलिया (सीए) ने उनके साथ अब तक संपर्क नहीं किया है। वेंकटेश के मुताबिक आस्टे्रलिया जैसी प्रतिष्ठित टीम के साथ काम करना सम्मान की बात होगी। वर्ष 1996 से 2001 के बीच भारत के लिए 33 टेस्ट मैच खेल चुके वेंकटेश को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) क्लब चेन्नई सुपर किंग्स ने हाल ही में अपना गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। सुपर किंग्स टीम में वेंकटेश आस्ट्रेलियाई गेंदबाज डगलस बोलिंगर को प्रशिक्षित कर चुके हैं।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें