कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अयोध्या फैसला खिलाफ आया तो सर्वोच्च न्यायालय जाएंगे : ओवैसी

हैदराबाद। मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लीमीन (एमआईएम) के अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने गुरूवार को यहां कहा कि अगर अयोध्या मामले में फैसला मुस्लिम समुदाय के हक में नहीं आया तो भी वह शांति बनाए रखेगा और सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा। ओवैसी को यकीन है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ का 24 सितम्बर का फैसला मुसलमानों के पक्ष में रहेगा। मस्जिद-ए-अजीजिया में विशाल जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा, "".... अगर फैसला हमारे हक में नहीं आया, तो हम सर्वोच्चा न्यायालय में अपील करेंगे। हमें ... पूरा यकीन है कि फैसला हमारे हक में रहेगा।"" उन्होंने कहा, ""हमें अदालत का फैसला आने पर खुशियां मनाने या नाचने की जरूरत नहीं है। हमें आत्ममंथन करना होगा कि हम अपनी मस्जिदों की हिफाजत के लिए पर्याप्त कदम उठा रहे हैं या नहीं।"" उन्होंने कहा, ""वहां मंदिर कभी था ही नहीं। वहां मस्जिद थी। संघ परिवार ने उसे सरेआम ध्वस्त किया।""  

अन्य खबरें

अन्य खबरें