कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बांदा में हिंसक प्रदश्üान मामले में 600 पर मुकदमा

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में मंगलवार के हिंसक प्रदश्üन में 600 अज्ञात छात्रों व स्थानीय लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में फिलहाल अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

सुरक्षा के मद्देनजर पूरे इलाके में भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। बुधवार देर रात सत्यनारायण इंटर कॉलेज के छात्रों और स्थानीय लोगों सहित करीब 600 अज्ञात लोगों पर सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाने व बलवा करने का मुकदमा दर्ज किया गया। जिले के पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने गुरूवार को बताया, ""हालात तनावपूर्ण किन्तु नियंत्रण में है। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) व अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।"" उधर, प्रशासन ने लगातार दूसरे दिन गुरूवार को भी जिले के इंटर कालेजों व महाविद्यालयों को बंद रखने का फैसला किया है। प्रशासन को अंदेशा है कि कालेज व महाविद्यालय खुलने से छात्र दोबारा प्रदर्शन व आगजनी कर सकते हैं। बांदा के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मोहम्मद इब्राहिम ने आईएएनएस को बताया कि तिंदवारी घटना के मद्देनजर 16 सितंबर को जिले के सभी इंटर कालेजों और महाविद्यालयों को बंद रखने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के अधिकारियो के साथ गुरूवार शाम बैठक के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। ज्ञात हो कि मंगलवार को सत्य नारायण इंटर कालेज के एक छात्र सुशील कुमार की ट्रक से कुचलकर मौत हो जाने के बाद नाराज छात्रों ने चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर तो़डफो़ड व वाहनों में आगजनी करते हुए पुलिस पर पथराव किया था। घटना में पुलिसकर्मियों सहित लगभग 20 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें