कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बैंक व बीमा कर्मचारियों का 7 सितंबर को राष्ट्रव्यापी ह़डताल

मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों ने सात सितंबर को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी ह़डताल की चेतावनी दी है।
इस कारण देश भर में बैंकिंग करोबार प्रभावित हो सकता है। यह ह़डताल महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों को रेखांकित करने के लिए की जाएगी, जिससे कि आम आदमी प्रभावित हो रहा है। आल इंडिया बैंक इम्प्लाइज एसोसिएशन के महासचिव विश्वास उतागी ने यहां एक बयान में सोमवार को कहा, ""यह ह़डताल महंगाई, बेरोजगारी, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में विनिवेश, श्रम कानूनों के उल्लंघन और असंगठित क्षेत्र की हिफाजत जैसे आम जनता को प्रभावित करने वाले मुद्दों के विरोध में की जा रही है।"" उतागी ने कहा कि ह़डताल के पहले सभी प्रमुख राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय मजदूर संगठनों का एक सम्मेलन 30 अगस्त को मुंबई में बुलाया जाएगा और ह़डताल की रणनीति तय की जाएगी। सम्मेलन को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस के संजीवा रेड्डी (सांसद) और आल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस के महासचिव गुरूदास दासगुप्ता (सांसद) संबोधित करेंगे। इसके अलावा अन्य लोग भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

अन्य खबरें

अन्य खबरें