न्यूयार्क। विश्व के पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त टेनिस स्टार लेटन हेविट तीसरे बच्चो के पिता बन गए हैं।
आस्ट्रेलिया छो़डकर अमेरिका में बसने वाले हेविट की पत्नी बेक ने बीते मंगलवार को पुत्री को जन्म दिया। हेविट ने अपने ब्लॉग के माध्यम से यह जानकारी साझा की।
समाचार पत्र "न्यूयार्क पोस्ट" ने हेविट के हवाले से लिखा है, ""मेरी पत्नी बेक, चार वर्षीया बेटी मिया और एक वर्षीय पुत्र क्रूज ने हमारे परिवार के पांचवें सदस्य, मेरी नवजात बेटी का स्वागत किया।""
हेविट के मुताबिक मिया और क्रूज अपनी छोटी बहन के आगमन से बेहद खुश हैं। खास बात यह है कि हेविट ने अपनी बेटी का नाम रखने के लिए अपने ब्लॉग के माध्यम से अपने प्रशंसकों से सुझाव मांगा है।
भारत समाचार
टेनिस स्टार हेविट पिता बने











