कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ब्रैट ने निर्माताओं पर मुकदमा ठोका

लंदन। हॉलीवुड अभिनेता बेंजामिन ब्रैट ने अपनी नई फिल्म "ला मिशन" में अभिनय के बाद पूरा मेहनताना न मिलने पर निर्माताओं पर मुकदमा ठोक दिया है।
ब्रैट के भाई पीटर ने इस फिल्म का लेखन व निर्देशन किया था। ब्रैट ने इस फिल्म में एक ऎसे पिता की भूमिका निभाई है जिनका बेटा समलैंगिक होता है। वेबसाइट "कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम" के मुताबिक ब्रैट का दावा है कि उनका फिल्म की वितरण कम्पनी "स्क्रीन मीडिया वेंचर्स" और निर्माण कम्पनी "5 स्टिक फिल्म्स" के साथ एक अनुबंध हुआ था।
इस अनुबंध के तहत फिल्म को बॉक्सऑफिस पर सफलता मिलने के बाद दोनों कम्पनियों को उन्हें बोनस देना था। मई में इस फिल्म के प्रदर्शित होने के बाद से इसने 10 लाख डॉलर का व्यवसाय किया था लेकिन ब्रैट का दावा है कि उन्हें दो लाख डॉलर का पहला भुगतान देर से किया गया जबकि कम्पनी पर इतनी ही राशि का एक और भुगतान बाकी है।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें