पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में छह जिलों के 48 विधानसभा क्षेत्रों में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरूवार को मतदान संपन्न हो गया। इस दौरान 53 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया जबकि मतदान में गडब़डी करने के आरोप में एक पीठासीन पदाधिकारी सहित 221 लोगों को गिरतार किया गया है।
इस चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री राब़डी देवी, उनके भाई अनिरूद्घ प्रसाद उर्फ साधु यादव, और कई मंत्रियों सहित 785 प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) में बंद हो गई।
राज्य निर्वाचन विभाग के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुधीर कुमार राकेश ने बताया कि 1,03,76,022 मतदाताओं में से 53$ 65 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि इन्हीं क्षेंत्रों में पिछले वर्ष लोकसभा के चुनाव में मत प्रतिशत 43$ 74 था जबकि अक्टूबर 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में 47$ 36 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। मतदाताओं के लिए 10,401 मुख्य तथा 413 सहायक मतदान केन्द्र बनाए गए थे जबकि 11,945 ईवीएम का प्रयोग किया गया। उन्होंने बताया कि तीसरे चरण के मतदान में कुल 51,651 मतदानकर्मी लगाए गए थे जबकि 293 मतदान केन्द्रों में वेब कॉस्टिंग की सुविधा दी गई थी।
राकेश के मुताबिक छिटपुट घटनाओं को छो़डकर मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि गोपालगंज के मतदान केन्द्र संख्या 115 और 116 से शराब के नशे में धुत एक पुलिस जवान को मतदान में गडब़डी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया जबकि मतदान केन्द्र संख्या 196 के पीठासीन पदाधिकारी केशव कुमार पांडेय को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि रक्सौल, भोरे तथा बेतिया विधानसभा क्षेत्र के एक-एक मतदान केन्द्र पर मतदाताओं ने चुनाव का बहिष्कार किया।
इधर, राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि मतदान में ग़डग़डी फैलाने के आरोप में कुल 221 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें सबसे ज्यादा गोपालगंज में 125, बेतिया में 26 तथा सीवान में 28 लोग शामिल हैं। इस दौरान 127 वाहन भी जब्त किए गए । तीसरे चरण की 48 सीटें पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण और वैशाली जिले के अंतर्गत आते हैं। सबसे ज्यादा 31 प्रत्याशी महुआ विधानसभा क्षेत्र में हैं तो सबसे कम सात प्रत्याशी रक्सौल से चुनावी समर में हैं।
इन 48 में से 43 विधानसभा क्षेत्रों में सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक मतदाताओं ने अपने-अपने मत डाले जबकि सुरक्षा के दृष्टिकोण से वाल्मीकीनगर, रामनगर और पातेपुर विधानसभा क्षेत्रों में तीन बजे तक और अमनौर तथा तरैया विधानसभा क्षेत्रों में चार बजे तक मतदान हुआ। नीलमणि ने बताया कि तीसरे चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। उन्होंने कहा कि संवेदनशील तथा अति संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय अर्द्घसैनिक बलों को लगाया गया था तथा अन्य मतदान केन्द्रों पर अन्य सशस्त्र बलों को लगाया गया था। उन्होंने कहा कि मतदान के मद्देनजर बिहार-नेपाल और उत्तर प्रदेश की सीमा को सील कर दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के तहत 21 अक्टूबर को 47 सीटों पर तथा दूसरे चरण के तहत 24 अक्टूबर को 45 सीटों पर मतदान कराया गया था। राज्य की 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा 1, 9 और 20 नवंबर को मतदान की तिथि घोषित है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवंबर को होगी।
भारत समाचार
बिहार चुनाव : तीसरे चरण में 53.65 फीसदी मतदान











