कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिल गेट्स की हवेली में एप्पल उत्पादों पर प्रतिबंध

सैन फ्रांसिस्को। माइक्रोसॉफ्ट कम्पनी के संस्थापक बिल गेट्स की सिएटल स्थित हवेली में एप्पल कम्पनी के उत्पादों के इस्तेमाल की इजाजत नहीं है। वैसे उनके परिवार को दुनिया की सबसे बेहतरीन प्रोद्योगिकियों के इस्तेमाल के लिए जाना जाता है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक दुनिया के दूसरे सबसे धनी व्यक्ति बिल गेट्स की पत्नी मिलिंडा गेट्स ने सप्ताहांत में "न्यूयार्क टाइम्स" को दिए एक साक्षात्कार में खुलासा किया है कि उनके बच्चों के आईपॉड म्युजिक प्लेयर के लिए जिद करने के बाद से उन्होंने अपने घर में एप्पल के उत्पादों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है।
मिलिंडा न तो आईपॉड का इस्तेमाल करती हैं और न ही उनके पास आईपॉड है। जब उनसे यह पूछा गया कि क्या उनके पति मैक लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं तो उन्होंने इस खबर को झूठा बताया।
मिलिंडा से साक्षात्कार में पूछा गया था कि क्या उनके पति मैक्सिको के दूरसंचार क्षेत्र में कार्यरत कार्लोस स्लिम को इस साल का सबसे धनी व्यक्ति चुने जाने से परेशान हैं, इस पर उन्होंने कहा कि वह केवल अपनी आठ वर्षीय बेटी से परेशान रहते हैं।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें