कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

लद्दाख में एलयूटीएफ का भाजपा में विलय

जम्मू। लद्दाख यूनियन टेरिटरी फ्रंट (एलयूटीएफ) का शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में विधिवत विलय हो गया। एलयूटीएफ के अध्यक्ष एवं संरक्षक थुप्स्तान छेवांग अपने सभी समर्थकों व पार्टी पदाधिकारियों के साथ हाल ही में भाजपा में शामिल हुए। एलयूटीएफ वर्तमान लद्दाख ऑटोनामस हिल्स काउंसिल में सत्ताधारी पार्टी थी। भाजपा की लद्दाख इकाई द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि छेवांग ने 24 सितम्बर को नई दिल्ली स्थिति भाजपा मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी से मुलाकात की।

गडकरी ने छेवांग का स्वागत किया और इस दिन को देशभक्ति व राष्ट्रवादी लक्ष्यों की ओर जम्मू एवं कश्मीर की यात्रा में मील का पत्थर बताया। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा की जम्मू एवं कश्मीर इकाई के अध्यक्ष शमशेर सिंह, जम्मू एवं कश्मीर के सह प्रभारी आर.पी.सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता तरूण विजय व शहनवाज हुसैन तथा पार्टी सांसद नवजोत सिंह सिद्धू उपस्थित थे।

अन्य खबरें

अन्य खबरें