कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भाजपा ने की राजा को हटाने की मांग

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राष्ट्रमंडल खेलों, आदर्श सोसायटी और 2जी स्पेक्ट्रम से जुडे़ घोटालों की जांच एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी)से कराने की मांग करते हुए कहा कि आरोपों से घिरे केंद्रीय संचार मंत्री ए. राजा को हटाया जाना चाहिए। भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावडे़कर ने बुधवार को संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, ""ये कांग्रेस से जु़डे भ्रष्टाचार के मामले हैं। हमारी मांग है कि इनकी जांच जेपीसी से कराई जाए क्योंकि इनमें कई ब़डे नेता शामिल हैं।"" भ्रष्टाचार के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही गुरूवार तक स्थगित होने के बाद जावडे़कर ने कहा कि इन मामलों की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, ""सीबीआई क्या हैक् सीबीआई अपनी विश्वसनीयता खो चुकी है। यह एक राजनीति हथियार बन चुकी है और इसीलिए हम जेपीसी के गठन की मांग कर रहे हैं।"" यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा राजा का बहिष्कार करती रहेगी, तो प्रवक्ता ने कहा, ""मेरा मानना है कि जनता, मीडिया और हमारी ओर से भी दबाव इतना ज्यादा है कि राजा अब लोकसभा में ज्यादा दिनों तक उत्तर नहीं दे पाएंगे। उन्हें जाना ही प़डेगा।""  

अन्य खबरें

अन्य खबरें