कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

प्रधानमंत्री से मिलेंगे भाजपा नेता

नई दिल्ली। कर्नाटक के राज्यपाल हंसराज भारद्वाज को वापस बुलाने की मांग को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मुलाकात करेंगे।
पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज, अरूण जेटली, वेंकैया नायडू दोपहर में प्रधानमंत्री से मिलेंगे। भाजपा नेता प्रधानमंत्री से इस बात की शिकायत करेंगे कि भारद्वाज कर्नाटक में विपक्षी नेता की तरह कार्य कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी प्रधानमंत्री से मिलने वाले पार्टी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि वह बिहार में विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं। भारद्वाज ने बुधवार को मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को दूसरा मौका देते हुए 14 अक्टूबर तक विधानसभा में फिर से बहुमत साबित करने के लिए कहा था।
गौरतलब है कि सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष के. जी. बोपैया ने विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले 16 बागी विधायकों को दल-बदल कानून के तहत अयोग्य करार दिया था और इसके बाद येदियुरप्पा सरकार ने ध्वनिमत से विश्वासमत हासिल कर लिया था।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें