लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फर्रूखाबाद जिले में चार तस्कराें को एक काले हिरण के साथ पक़डा गया है। मोहम्मदाबाद इलाके में पुलिस और वन विभाग की टीम ने मिलकर चारों तस्कराें को रविवार देर शाम को उस समय गिरफ्तार किया जब वे काले हिरण को कार में छुपाकर हरियाणा ले जा रहे थे।
प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) डी.एस. राव ने सोमवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने क्वालिस कार का पीछा करके तस्करों को काले हिरण के साथ पक़ड लिया। यह पूछे जाने पर कि तस्कर काले हिरण को पक़डकर कहां ले जा रहे थे...इस पर राव ने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए हमने एक टीम गठित कर दी है।
उन्होंने आगे कुछ भी कहने से मना कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक चारों प़डोस के मैनपुरी जिले के निवासी हैं और हिरण को लेकर हरियाणा जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि चाराें पिछले पांच सालों से वन्य जीवाें का शिकार और कारोबार में लिप्त थे।
भारत समाचार
काले हिरण के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार





















