कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ब्लैकबेरी ने नए बोल्ड व पर्ल स्मार्टफोन जारी किए

टोरंटो। ब्लैकबेरी के निर्माणकर्ता रिसर्च इन मोशन (रिम) ने सोमवार को एक और स्मार्टफोन ब्लैकबेरी बोल्ड 9650 जारी किया है। कंपनी ने बोल्ड ब्रांड में एक और युक्ति के इस्तेमाल से इसे बनाया गया है।

कंपनी ने नया ब्लैकबेरी पर्ल 3जी स्मार्टफोन भी जारी किया है। यह कंपनी का अब तक का सबसे छोटा स्मार्टफोन है। रिम के अध्यक्ष माइक लेजारिडिस ने कहा, ""नया ब्लैकबेरी बोल्ड 9650 एक असाधारण अद्भुत स्मार्टफोन है।  हमें लगता है कि उपभोक्ता इसे पसंद करेंगे।"" नए स्मार्टफोन्स के जारी होने के अवसर पर उन्होंने कहा कि नया ब्लैकबेरी बोल्ड 9650 संचार, मल्टीमीडिया और संपर्क के क्षेत्र में अद्भुत अनुभव होगा। उन्होंने ब्लैकबेरी पर्ल 3जी के विषय में कहा कि यह दुनिया के किसी भी अन्य स्मार्टफोन जैसा ही होगा और उपभोक्ता इसमें मौजूद सुविधाओं और इसके छोटे आकार के लिए इसे पसंद करेंगे।

अन्य खबरें

अन्य खबरें