कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ब्लैकबेरी को गतिरोध दूर करने के लिए अतिरिक्त समय

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कनाडाई कम्पनी रिसर्च इन मोशन (आरआईएम) को अपनी निजी संदेशों वाली सेवाओं तक सुरक्षा एजेंसियों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त समय देने का फैसला किया है।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ओंकार केडिया ने आईएएनएस से कहा, ""उन्हें विचार विमर्श में संतोषजनक प्रगति के चलते अतिरिक्त समय दिया गया है।"" सूत्रों के मुताबिक नई समय सीमा 31 दिसंबर तय की जाएगी। सरकार ने इससे पहले कम्पनी को अपनी सांकेतिक भाषा में संदेश प्रसारित करने वाली ईमेल और मैसेजिंग सेवाओं पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए 31 अक्टूबर तक की समय सीमा दी थी।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें