लंदन। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबाल क्लब बोल्टन वांडरर्स के स्ट्राइकर इवान क्लासनिक को एक 17 वर्षीया किशोरी के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया गया। क्लासनिक को जमानत मिल गई है।
समाचार पत्र "द सन" के मुताबिक ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि किशोरी ने सोमवार को पुलिस में मामला दर्ज कराते हुए कहा था कि क्लासनिक ने डीन्सगेट स्थित अपने फ्लैट में उसके साथ बलात्कार किया था।
क्लासनिक शादीशुदा हैं और उनकी एक बेटी भी है। इस खिल़ाडी को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था लेकिन उसी दिन उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।
इस मामले में पुलिस किशोरी का साक्षात्कार करेगी, जिसका वीडियो सबूत के तौर पर तैयार किया जाएगा। इस मामले में पुलिस क्लासनिक से भी विस्तार से पूछताछ करेगी।
भारत समाचार
बोल्टन वांडरर्स का स्ट्राइकर बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार











