न्यूयार्क। रोहन बोपन्ना और ऎसाम उल हक कुरैशी क जोडी यूएस ओपन के पुरष युगल के फाइनल में पहुंच गई है।
सेमीफाइनल मुकाबले में भारत-पाकिस्तान की इस जोडी ने अर्जेटीना की जोडी को मात दी। सेमीफाइनल मुकाबले में भारत के रोहन बोपन्ना और पाकिस्तान के उनके जोडीदार ऎसाम एल हक कुरैशी ने अर्जेटीना के एडवार्डो श्वांक और होरासियों जेबालोस को सीधे सेटों में 7-6, 6-4 से हराया और यूएस ओपन के पुरूष युगल के फाइनल में प्रवेश किया। यह पहला मौका है जब यह जोडी किसी ग्रैड स्लैम प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंची है। रोहन बोपन्ना और कुरैशी की जोडी पहली बार किसी ग्रैड स्लैम टूर्नामेंट के युगल के फाइनल में पहुंची है। फाइनल में उनका मुकाबला अमेरिका के ब्रायन बंधु बॉब और माइक ब्रायन से होगा।
भारत समाचार
यूएस ओपन : बोपन्ना-कुरैशी की जोडी फाइनल में











