लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में गुरूवार शाम पटाखे लेकर घर जा रहा एक 15 वर्षीय किशोर स़डक पर गिर प़डा, जिससे पटाखों में विस्फोट हो गया और उसकी मौत हो गई।
यह घटना शहर के नजीराबाद थाना क्षेत्र के लाजपतनगर मुहल्ले में हुई। इस अजीबोगरीब घटना में दीपावाली की पूर्व संध्या पर अंगदप्रीत सिंह (15) की मौत हो गई। नजीराबाद के थाना प्रभारी के.के. कन्नौजिया ने संवाददाताओं को बताया कि अंगदप्रीत पटाखे लेकर साइकिल से तेज गति से जा रहा था, तभी अनियंत्रति होकर स़डक पर गिर गया।
उसका शरीर और झोले में रखे पटाखे काफी दूर तक स़डक से रग़ड खाते रहे। घर्षण के कारण पटाखों में विस्फोट गया। पुलिस का कहना है कि अगर हादसा भी़डभ़ाड वाले इलाके में होता तो शायद और लोग भी विस्फोट की चपेट में आ जाते। कन्नौजिया ने कहा कि जांच की जा रही है कि किशोर जिन पटाखों को लेकर जा रहा था, वह कहीं अवैध रूप से निर्मित तो नहीं थे।
भारत समाचार
पटाखे ले जा रहा किशोर स़डक पर गिरा, विस्फोट से मौत











