कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ली की वापसी की उम्मीदों को झटका

सिडनी। हाल ही में घरेलू टवेंटी-20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेटली की उम्मीदों को उस समय करारा झटका लगा जब उन्हें श्रीलंका के खिलाफ खेले जाने वाले टवेंटी-20 मैंच के लिए राष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं किया गया। लंबे समय बाद कोहनी की चोट से उबरे ली को उम्मीद थी कि उन्हें मिशेल जॉनसन व डॉग बोलिंजर की जगह टीम में शामिल कर लिया जाएगा। जॉनसन को रोटेशन पॉलिसी के तहत आराम दिया गया है जबकि बोलिंजर चोटिल होने की वजह से टीम में नहीं हैं।
स्थानीय समाचार पत्र "द डेली टेलीग्राफ" के अनुसार तेज गेंदबाज पीटर सिडल, सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन व विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रैड हैडिन की टीम में वापसी हुई है। सिडल घुटने की चोट से पेरशान थे वहीं हैडिन को टिम पेन की जगह शामिल किया गया है। वॉटसन को भारत दौरे पर वनडे में आराम दिया गया था। टीम में हरफनौला खिल़ाडी स्टीफन ओ"नीफ को बुलाया गया है जबकि स्पिन की जिम्मेदारी युवा स्पिनर स्टीव स्मिथ के कंधों पर होगी। यह मैच रविवार को पर्थ में खेला जाएगा। टीम इस प्रकार है :- माइकल क्लार्क (कप्तान), कैमरून व्हाइट (उप कप्तान), ब्रैड हैडिन, जॉन हास्टिंग्स, डेविड हसी, क्लिंट मैक्के, डर्क नैंस, स्टीफन ओ"नीफ, पीटर सिडल, स्टीवन स्मिथ, डेविड वार्नर, शेन वाटसन।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला