कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ली को विश्वकप के लिए वापसी की उम्मीद

मेलबर्न। लगातार चोटिल होने के कारण टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली एकदिवसीय टीम में वापसी को लेकर कृतसंकल्प हैं। ली को उम्मीद है कि वह 2011 में होने वाले विश्वकप (50 ओवर) के लिए समय रहते टीम में वापसी कर सकते हैं। रविवार को ली ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा, ""श्रीलंका के खिलाफ एक ट्वेटी-20 व तीन एकदिवसीय मैचों के लिए चुनी गई टीम से बाहर होने के बाद मुझे निराश मिली है।
मेरा अगला लक्ष्य उपमहाद्वीप में होने वाले विश्वकप पर है।"" समाचार पत्र "संडे टेलीग्राफ" ने ली के हवाले से लिखा है, ""निश्चित रूप से मेरा लक्ष्य विश्वकप है इसलिए मैं क़डी मेहनत कर रहा हूं।"" उल्लेखनीय है कि कोहनी की चोट से उबरकर हाल ही में वापसी करने वाले ब्रेट ली घरेलू वनडे क्रिकेट में न्यू साउथ वेल्स की ओर से खेलते हुए क्वींसलैंड के खिलाफ 2 विकेट झटके थे।
भारत के खिलाफ 25 अक्टूबर, 2009 को अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच खेलने वाले ली का कहना है, ""टीम में वापसी करने के लिए मैच फिट की वजह लंबा अंतराल नहीं हो सकता। मेरे लिए यह निराशाजनक है। मैं आस्ट्रेलिया के लिए अभी और क्रिकेट खेलना चाहता हूं।""

अन्य खबरें

अन्य खबरें