नई दिल्ली। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष, बृजेश्वर सिंह का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञçप्त में दी गई।
तमिलनाडु कैडर के 1975 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी, सिंह मंगलवार को सेवानिवृत्त होने वाले थे। विज्ञçप्त में कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने एनएचएआई के अध्यक्ष के रूप में अनुबंध के आधार पर तीन महीने के लिए सिंह की पुनर्नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। विज्ञçप्त में हालांकि कहा गया है कि यदि 30 नवंबर तक का विस्तारित कार्यकाल समाप्त होने के पहले इस पद पर कोई नियमित नियुक्ति कर दी गई, तो सिंह को पद छो़डना प़डेगा।











