कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सुरक्षा संबंधी कोई चूक नहीं हुई: केन्द्र

नई दिल्ली। केन्द्र सकार ने आस्ट्रेलिया के एक टीवी चैनल द्वार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में सुरक्षा चूक के वीडियो फुटेज को पूरी तरह फर्जी करार दिया और कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों को लेकर सुरक्षा संबंधी कोई चूक नहीं हुई है। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि सुरक्षा संबंधी कोई चूक नहीं हुई है।

केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री एस जयपाल रेड्डी ने भी कहा कि यह घटना तब की है, जब सुरक्षा संबंधी इंतजाम मुकम्मल नहीं हुए थे। दिल्ली पुलिस ने भी इस स्टिंग आपरेशन को पूरी तरह फर्जी और गलत करार दिया है। पुलिस का कहना है कि स्टिंग करने वाले पत्रकार ने सुरक्षा चूक को लेकर गलत धारणा पेश करने की कोशिश की है। पुलिस का कहना है कि यह स्टिंग जानबूझकर सुरक्षा संबंधी लगत तस्वीर पेश करने के उद्देश्य से किया गया है। स्टिंग करने वले पत्रकार को यह भी नहीं पता है कि अमोनियम नाइट्रेट उर्वरक है और भारत के इसकी बिक्री पर प्रतिबंध के बारे में हर किसी को पता है। सूत्रों ने कहा कि जामा मस्जित के निकट विदेशी पर्यटकों पर हुई गोलीबारी और राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान किसी आतंकी संगठन द्वारा गडबडी फैलाने की कोशिशों संबंधी खबरों के आलोक में सुरक्षा बंदोबस्त काफी कडा किया जा रहा है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें