कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चैम्पियंस लीग: मुंबई के सामने नाकामी से उबरने की चुनौती

डरबन। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीसरे संस्करण की विजेता मुंबई इंडियंस टीम दक्षिण अफ्रीका में जारी चैम्पियंस ट्वेंटी-20 लीग के दूसरे संस्करण में मुश्किलों से घिरी है। लगातार दो मैच गंवाने के बाद सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इस टीम को अपने तीसरे मुकाबले के जरिए नाकामी से उबरने का प्रयास करना होगा।

गुरूवार को मुंबई इंडियंस टीम का सामना ग्रुप-बी के मुकाबले में वेस्टइंडीज की घरेलू लीग चैम्पियन गयाना की टीम से होना है। मुंबई की टीम का यह तीसरा मुकाबला होगा जबकि गयाना की टीम अपना दूसरा मैच खेलेगी। मुंबई को चैम्पियंस लीग के उद्घाटन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के क्लब लायंस के हाथों नौ रन की हार मिली थी जबकि मंगलवार को दूसरे मुकाबले में साउथ आस्ट्रेलिया की टीम ने ब़डा स्कोर ख़डा करने के बावजूद उसे पांच विकेट से पीट दिया। कप्तान के तौर पर तेंदुलकर प्रेरणा के स्रोत रहे हैं लेकिन रणनीतिकार के तौर पर वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर दो मैचों में उनकी टीम की हार की मुख्य वजह क्या हैक् पहले मैच में जहां बल्लेबाज अपनी क्षमता के साथ न्याय नहीं कर सके थे वहीं दूसरे मैच में गेंदबाजों की कमी के कारण टीम ब़डा स्कोर नहीं बचा सकी। व्यक्तिगत स्तर पर तेंदुलकर सहित कई खिलाç़डयों ने सराहनीय प्रदर्शन किया है। दूसरे मैच में सौरव तिवारी की भी वापसी हुई और उन्होंने 44 रनों की आतिशी पारी भी खेली लेकिन जहीर खान सहित सभी प्रमुख गेंदबाजों के रन लुटाने के कारण मुंबई 181 रनों का लक्ष्य भी नहीं बचा सकी।

तीसरे मैच में उसका सामना गयाना से है, जो अपने पहले मैच में बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स के हाथों नौ विकेट से हार चुका है। कद और प्रतिष्ठा के लिहाज से इस मैच में भी मुंबई इंडियंस का पल़डा भारी है लेकिन जैसा कि शुरूआती दो मैचों के नतीजों से साफ है कि ट्वेंटी-20 में किसी टीम को सिर्फ इसलिए कमजोर नहीं समझना चाहिए क्योंकि उसके पास मशहूर चेहरों की कमी है। जाहिर तौर पर मुंबई की टीम ने अब तक खेले गए दो मैचों से यह समझ बांध लिया होगा कि कम से कम चैम्पियंस लीग में किसी टीम को कमजोर आंकने की भूल के कारण हार हो सकती है। इसे देखते हुए मुंबइया टीम सटीक रणनीति के साथ मैदान में उतरेगी। वर्ष 2009 में भारत में आयोजित चैम्पियंस लीग का पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पहले संस्करण में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार कुल 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हो रही है। चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, वेस्टइंडीज से गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्टे्रलिया से साउथ आस्टे्रलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं। 10 टीमों को पांच-पांच के दो ग्रुप में विभाजित किया गया है। ग्रुप-ए में चेन्नई सुपर किंग्स, वारियर्स, विक्टोरिया, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स और वायंबा को रखा गया है जबकि ग्रुप बी में मुंबई इंडियंस, लायंस, साउथ आस्टे्रलिया, रॉयल चैलेंजर्स और गयाना की टीमें हैं।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें