कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कश्मीर पर राजनीतिक पहल जल्द : चिदंबरम

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि जम्मू एवं कश्मीर में किसी भी राजनीतिक संगठन के साथ बातचीत को सरकार तैयार है।
उन्होंने इस बात का संकेत दिया कि राज्य में कुछ विश्वास बहाली के उपायों के साथ कोई राजनीतिक पहल जल्द शुरू की जा सकती है। चिदंबरम ने यहां संवाददाताओं को बताया, ""हमें संवाद प्रक्रिया के शुरू होने की उम्मीद है। हम उस किसी भी समूह, किसी भी राजनीतिक पार्टी से बातचीत करेंगे, जो हमसे बातचीत करना चाहेगी।"" सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि सरकार जल्द ही राज्य में विश्वास बहाली के कुछ उपायों की घोषणा कर सकती है। एक सूत्र ने कहा, ""केंद्र सरकार अगले कुछ दिनों के भीतर एक उच्चास्तरीय बैठक बुला रही है। सरकार सरकार जनता को राहत देने के लिए कुछ खास उपायों के साथ सामने आएगी।"" सूत्रों ने कहा कि सरकार खास शहरों और कस्बों से सुरक्षा बलों के हटाने तथा कुछ राजनीतिक कैदियों की रिहाई की घोषणा कर सकती है। इसके साथ ही सजा पूरी कर चुके आतंकियों के लिए किसी रोजगार पैकेज की घोषणा भी कर सकती है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को गृह मंत्री से मुलाकात की और सूत्रों ने कहा कि दोनों नेताओं ने राज्य के हालात पर चर्चा की। दोनों ने महसूस किया कि राज्य में केवल कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है, बल्कि कश्मीर घाटी में अशांति को समाप्त करने के लिए राजनीतिक पहल की आवश्यकता है। सूत्रों ने कहा कि सरकार सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून में संशोधन पर भी विचार कर रही है। लेकिन इस बारे में अंतिम फैसला इतने जल्द नहीं लिया जाएगा। चिदंबरम ने कहा कि सरकार जल्द ही बातचीत शुरू करना चाहती है लेकिन उन्होंने कोई समयसीमा नहीं बताई। उन्होंने कहा, ""मैं कोई तारीख नहीं बता सकता। कुछ दिन का मतलब कुछ दिन होता है। सरकार उम्मीद करती है कि वह निकट भविष्य में बातचीत प्रारंभ करने में सक्षम हो सकेगी।""

अन्य खबरें

अन्य खबरें