कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शारीरिक रूप से स्वस्थ्य बच्चों की यादाश्त बेहतर

वाशिंगटन। एक नए अध्ययन में कहा गया है कि छोटे बच्चों के मानसिक विकास का शारीरिक स्वास्थ्य से गहरा संबंध होता है। अध्ययन के दौरान पाया गया कि जो बच्चे शारीरिक रूप से अधिक सेहतमंद होते हैं।

वे मानसिक तौर पर अन्य बच्चों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करते हैं। मानव मस्तिष्क में भूरे रंग का "हिप्पोकैम्पस" नाम का एक हिस्सा पाया जाता है, जो मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका आकार बच्चो के सेहत पर निर्भर करता है। इलिनोइस विश्वविद्यालय के शोध छात्र लौरा कैडोक ने कहा कि नौ से 10 साल के बच्चों में "हिप्पोकैम्पस" उनके मानसिक विकास को बढ़ावा देता है। चिकित्सा क्षेत्र से जु़डे जर्नल "ब्रेन रिसर्च" में छपे एक लेख में कहा गया है कि यह अध्ययन 49 बच्चों पर किया गया। शोध के दौरान "मैगेटिक रिसोनेंस इमेजिंग" (एमआरआई) के जरिए बच्चों के दिमाग में पाए जाने वाले "हिप्पोकैम्पस" के आकार को मापा गया। इलिनोइस विश्वविद्यालय ने जारी एक बयान में कहा, ""यह पहला ऎसा अध्ययन है, जिसमें एमआरआई के इस्तेमाल से विभिन्न तरह के सेहतमंद और कम स्वस्थ बच्चों के मस्तिष्क के आकार को मापा गया है।""

अन्य खबरें

अन्य खबरें