कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अमेरिकी ओपन: क्लाइस्टर्स पहुंची फाइनल में

न्यूयार्क। पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिल़ाडी बेल्जियम की किम क्लाइस्ट्र्स ने शुक्रवार को एक रोमांचक मुकाबले में पूर्व चैम्पियन वीनस विलियम्स को पराजित कर अमेरिकी ओपन के महिला वर्ग के फाइनल में पहुंच गई हैं।
क्लाइस्ट्र्स ने सेमीफाइनल मुकाबले में विलियम्स को 4-6, 7-6 (7-2), 6-4 से हराया। फाइनल में क्लाइस्ट्र्स का मुकाबला शनिवार को रूस की वेरा ज्वोनारेवा से होगा। विलियम्स को पराजित करने के बाद क्लाइस्ट्र्स ने कहा, ""जब भी मौका मिला, मैं सिर्फ अंक अर्जित करने की कोशिश कर रही थी। मैंने कोशिश की कि विलियम्स पर दबाव बनाए रखूं।"" उन्होंने कहा, ""टाइब्रेकर में उसने कुछ गलतियां की। मेरे लिए यह बहुत अहम मुकाबला था। परिस्थितियां आसान नहीं थीं लेकिन हमने उच्चा श्रेणी का खेल खेला।"" क्लाइस्ट्र्स ने आस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर को 6-4, 5-7, 6-3 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।  

अन्य खबरें

अन्य खबरें