मेलबर्न। चोट के कारण छह महीनों तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने न्यूजीलैंड की एक घरेलू ट्वेंटी-20 टीम के साथ करार किया है।
समाचार पत्र "डेली टेलीग्राफ" के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके ली ने वेलिंग्टन टीम के साथ करार किया है। इसक करार के अंतर्गत वह घरेलू लीग में इस टीम के लिए पांच मैच खेलेंगे। आस्टे्रलिया की एकदिवसीय और ट्वेंटी-20 टीम में वापसी के लिए प्रयासरत ली ने इसे एक ब़डा कदम करार दिया है। ली ने कहा, ""मैं अब फिट हूं और खेलते रहना चाहता हूं। चयनकर्ताओं को अगर लगता है कि मैं टीम में शामिल किए जाने के काबिल हूं तो मैं अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हूं।"" इस वर्ष अप्रैल में इंडियन प्रीमियर लीग में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलने के बाद ली ने एक भी प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला है। ली ने कहा है कि वह अक्टूबर के अंत में श्रीलंका के साथ खेली जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय श्रंृखला के लिए टीम में वापसी की उम्मीद कर सकते हैं।
ली ने वर्ष 2008 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था। वह आस्टे्रलिया के चौथे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज हैं। उनके नाम 76 मैचों में 310 विकेट हैं जबकि 186 एकदिवसीय मैचौं में उन्होंने कुल 324 विकेट चटकाए हैं। ली ने अपना आखिरी एकदिवसीय मुकाबला बीते वर्ष भारत के खिलाफ खेला था।
भारत समाचार
न्यूजीलैंड की घरेलू ट्वेंटी-20 टीम के लिए खेलेंगे ब्रेट ली











