आगरा। चिलचिलाती धूप और गर्मी राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने आए कुछ विदेशी खिलाç़डयों को नई दिल्ली से आगरा की यात्रा के दौरान भले ही परेशान किए रही लेकिन ताजमहल का दीदार होते ही सारी थकान भूल गए। अधिकारियों के मुताबिक राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने आए लगभग 320 विदेशी मेहमान रविवार को विश्वप्रसिद्ध ताजमहल देखने पहुंचे। पिछले दो दिनों में हालांकि विदेशी मेहमानों की संख्या 200 के पार भी नहीं पहुंच पाई थी। नई दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर दूर आगरा में स्थित ताजमहल को देखने के लिए करीब 20 बसों में विदेशी मेहमान पहुंचे।
एक अधिकारी ने बताया, ""विदेशी मेहमानों में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, कनाडा, श्रीलंका और मलेशिया के एथलीट और अधिकारी शामिल थे।"" आगरा टूरिस्ट गाइड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष शम्सुद्दीन ने कहा, ""गर्मी की वजह से कुछ एथलीटों को स्वास्थ्य समस्याओं को भी सामना करना प़डा लेकिन अब विदेशी मेहमानों की संख्या में इजाफा हो रहा है।"" उधर, भारतीय रेलवे विदेशी मेहमानों के लिए नई दिल्ली से आगरा के बीच नियमित रूप से एक विशेष शताब्दी एक्सप्रेस चला रहा है। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से ताज तक पहुंचने के लिए पर उन्हें एयर कंडीश्Aर बसें भी चलाई जा रही हैं।
भारत समाचार
विदेशी खिलाç़डयों ने किया ताज का दीदार











