कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : सांस थाम लेने वाले कार्यक्रमों के साथ शुरूआत

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में रविवार शाम ठीक सात बजे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह की शुरूआत हुई। उद्घाटन समारोह में सांस थाम लेने वाले कार्यक्रम पेश किए गए।

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, ब्रिटेन के राजकुमार चाल्र्स, उनकी पत्नी कैमिला व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह उद्घाटन समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। अतिथियों के आगमन और राष्ट्रगान की धुन के साथ ही रंगारंग कार्यक्रम आरंभ हुए। शुरूआत रिद्म ऑफ इंडिया कार्यक्रम से हुई। 1,000 की संख्या में लोक कलाकारों ने भारतीय ढोल की थाप पर अjुत प्रस्तुति दी। शंखनाद और आतिशबाजी ने जैसे आसमान में पौ फटने की छंटा बिखेर दी। देश के विभिन्न कोनों से विभिन्न भेष-भूषा में आए ढोल कलाकारों ने जैसे ही स्टेडियम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, वहां लगा हीलियम का विशाल गुब्बारा आसमान में ऊपर छा-सा गया और उससे लटकती कठपुतलियों ने ढोल की थाप पर जीवंत नृत्य प्रस्तुत किया।

अन्य खबरें

अन्य खबरें