कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल (कुश्ती) : भारतीय पुरूषों ने जीते 2 और स्वर्ण

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को कुश्ती की स्पर्धा में योगेश्वर दत्त और नरसिंह यादव ने भारत को दो स्वर्ण पदक दिलाया। भारत को पुुरूष वर्ग की कुश्ती में अब तक छह स्वर्ण पदक प्राप्त हो चुके हैं।
इंदिरा गांधी स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स में 60 किलोग्राम भारवर्ग में हुए मुकाबले में दत्त ने कनाडा के जेम्स मेंचिनी को 7-2 से हराया। जबकि 74 किलोग्राम के भारवर्ग में यादव ने दक्षिण अफ्रीकी पहलवान ब्रेन अदिनाल को 4-0 से पटखनी दी। अपनी जीत से उत्साहित दत्त ने बताया, ""मैं आज बहुत खुश हूं। स्पर्धा जीतने के लिए मैंने कठिन परिश्रम किया था। अपने प्रतिद्वंद्वी को हराने में मुझे ज्यादा मशक्कत नहीं करनी प़डी।"" इंग्लैंड के ग्रैपलर साशा मेडयार्चिक ने नाइजीरिया के अमास डेनियन को हराकर कांस्य पदक जीता उधर, दक्षिणी अफ्रीकी पहलवान को मुकाबले में एकतरफा हराकर स्वर्ण जीतने वाले यादव ने बताया, ""मैं काफी दबाव में था।
घरेलू मैदान पर खेलना हमेशा मुश्किल होता है। यदि मैं गलती करता तो मेरे प्रशंसक निराश हो जाते।"" कुश्ती के 74 किलोग्राम के भारवर्ग में कनाडा के पहलवान इवान मैकडोनाल्ड ने पाकिस्तान के मोहम्मद अली को 5-4 से पराजित कर कांस्य पदक जीता। वहीं, कुश्ती के 96 किलोग्राम भारवर्ग में भारत के अनिल मन ने निराश किया। मन क्वालीफाइंग राउंड में ही इंग्लैंड के पहलवान लियोन गे्रगरी से हार गए। उल्लेखनीय है कि भारत को पुरूष वर्ग की कुश्ती में अबतक छह स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त हो चुका है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें