नई दिल्ली। भारत की प्रजुषा मलिअक्कल ने राष्ट्रमंडल खेलों की महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में 6.47 मीटर छलांग लगा कर यहां रविवार को स्पर्धा का रजत पदक जीत लिया।
कनाडा की ऎलिस फैलेयी ने 6.50 मीटर लंबी छलांग लगाकर स्पर्धा का स्वर्ण अपने कब्जे में कर लिया। कनाडा की ही ताबिया चाल्र्स ने 6.44 मीटर लंबी छलांग लगाकर कांस्य पदक हासिल किया।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल (एथलेटिक्स) : प्रजुषा को लंबी कूद में रजत











