कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल: सेना ने ओवरब्रिज आयोजन समिति को सौंपा

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेलों के मुख्य आयोजन स्थल जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के समीप दोबारा बनाए गए फुटओवरब्रिज को सेना ने शुक्रवार को आयोजन समिति को सौंप दिया।

सेना ने इस ओवरब्रिज का निर्माण अत्यंत कम समय में किया है। सेना मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ""ओवरब्रिज को राष्ट्रमंडल खेलों की आयोजन समिति को सौंप दिया गया है।"" उल्लेखनीय है कि 21 सितम्बर को निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज गिर गया था। उसके बाद से इसके निर्माण की जिम्मेदारी सेना को दी गई थी। अधिकारियों के अनुसार सेना ने इसका निर्माण 25 अगस्त से शुरू किया था।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें