कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल: 27 सदस्यीय साइकिलिंग टीम घोषित

नई दिल्ली। मणिपुर के शीर्ष साइकिलिस्टों बिक्रम सिंह और रामेश्वरी देवी सहित 27 सदस्यीय भारतीय साइकिलिंग टीम तीन से 14 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेगी।

भारतीय साइकिलिंग महासंघ ने टीम की घोषणा की। इस टीम में हालांकि मनीटोन सिंह को शामिल नहीं किया गया है जो बीते रविवार को दिल्ली साइक्लोथन रेस में शीर्ष भारतीय रहे थे। पुरूष टीम :- बिक्रम सिंह, सोमवीर, एचएस पिंरस, अमृत सिंह, गुरबाज सिंह, रोकश कुमार, राजेन्द्र बिशोई, सी राजेश, अतुल कुमार, अमनदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, सरप्रीत सिंह, संदीप मालिक, विनोद मालिक, दयाल राम, सतवीर, परमजीत, हेतराम। महिला टीम:- महिता मोहन, रामेश्वरी देवी, वी रजिनी, सुनीता देवी, पना चौधरी, सुचित्रा देवी, हेलेन, रेणु बाला देवी।

अन्य खबरें

अन्य खबरें