कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

स्टेडियम सुरक्षा एजेंसियों के हवाले

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस कल से राष्ट्रमंडल खेलों के लिए तैयार किए गए विभिन्न स्टेडियम अपने कब्जे में लेना शुरू कर देगी और अगले माह से शुरू हो रहे इन खेलों को आंतकवाद मुक्त बनाने की कवायद में सुरक्षा की बारीकियों पर नजर रखेगी। राष्ट्रमंडल खेलों केलिए खासतौर से सीधे कोई खतरे की सूचना नहीं है लेकिन आमतौर हम सुरक्षाकर्मी इस बडे खेल की सुरक्षा में कोई कमी नहीं रहने देना चाहते क्योकि इतने बडे स्तर पर आयोजित होने वाले खेल देश की क्षमता को प्रदर्शन करने का मौका होती है और सफल आयोजन देश की प्रतिष्ठि का प्रश्न होता है। दिल्ली पुलिस पर इन खेलों की सुरक्षा की मुख्य जिम्मेदारी है इसलिए खेलों के स्टेडियमों को अपनी निगरानी में लेने के बाद सुरक्षा संबंधी सभी प्रबधों का जायजा लिया जाएगा और काम से किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि इन खेलों के दौरान 80 हजार पुलिसकर्मियों के अलावा 17,500 अर्धसैनिक बल के अधिकारियों के अलावा इन खेलों के दौरान तीन हजार कमांडों और करीब 100 लोगों का तोड-फोड विरोधी दस्ता राजधानी के चारों तरफ तैनात रहेगा। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों के स्टेडियम कब्जे में लेने के बाद उसकी गहनता से जांच की जाएगी और फिर सील कर दिया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें