टोरंटो। कनाडा के खेल अधिकारियों ने राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों से जु़डी खामियों को लेकर भारत सरकार की आलोचना करते हुए कहा है कि यह भारत के लिए पूरी दुनिया में अपनी चमक बिखेरने का बेहतरीन मौका था। कनाडा में राष्ट्रमंडल खेलों के प्रमुख एंड्रयू पिप ने मंगलवार को नई दिल्ली अपने खिलाç़डयों और अधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए कहा, ""यह भारत के लिए अपनी चमक बिखेरने का मौका हो सकता था। इसके बावजूद उसने कमियों को दूर करने की बजाय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बदनामी मोल ले ली।""
उन्होंने कहा, ""ऎसा नहीं है कि तमाम परेशानियों से भारत सरकार अनभिज्ञ रही है। इसीलिए हम लोगों कहीं ज्यादा निरशा हुई है। व्यक्तिगत तौर पर मैं भारत सरकार और आयोजन समिति के रूख से बहुत निराश हूं।"" गौरतलब है कि नई दिल्ली में तीन अक्टूबर से होने वाले राष्ट्रमंडल खेलौं की तैयारियों और सुरक्षा को लेकर इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों के साथ ही कऩाडा भी पहले ही खुलकर अपनी चिंता जाहिर कर चुका है। दूसरी आयोजन समिति खेलों की तैयारियां पूरी होने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होने का दावा कर रही है। इसमें 71 देशों के लगभग 7,000 खिलाç़डयों को भाग लेना है।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल: भारत के लिए छा जाने का मौका था











