टोरंटो। न्यूजीलैंड ने अपने खिलाडियों की नई दिल्ली रवानगी दो दिन के लिए टाल दी है। यदि राष्ट्रमंडल खेल के हालात नहीं सुधरते हैं तो वह कुछ समय सिंगापुर में ठहरने पर विचार कर सकता है। वहीं दूसरी ओर अमेरिका ने राष्ट्रमंडल खेल के दौरान लश्कर के हमले की चेतावनी दी है।
स्कॉटलैड और कनाडा के बाद न्यूजीलैड तीसरा देश बन गया जिसने खेल गांव के हाताल के कारण अपने खिलाडियों की रवानगी टाल दी है। कनाडा के तीरंदाज केविन टेटॉरिन और डिएत्मार ट्रिलस भी स्वास्थ्य और सुरक्षा कारणों का हवाला देकर खेल से नाम वापस ले चुके हैं। न्यूजीलैड ओलंपिक समिति ने कहा कि टीम की रवानगी इसलिए टाल दी गई है, क्योंकि कई मसले अभी सुलझ नहीं सके हैं। समिति के अध्यक्ष माइल स्टानले के हवाले से न्यूजीलैड हेरल्ड ने कहा कि खेलगांव अभी तैयार नहीं है। यह बेहद निराशाजनक है। यह खिलाडियों के लिए बहुत मुश्किल है। यह विलासिता का मसला नहीं, बल्कि स्वच्छता और सुरक्षा का है। स्टानले और समिति के महासचिव बैरी मेस्टर खेलगांव के हातात का जायजा लेने दिल्ली पहुंचे थे।





















