नई दिल्ली। भारतीय पहलवान पुरूष व महिला दोनों वर्गो में अब ग्लासगों में भी राष्ट्रमंडल खेलों पदकों पर निशाना साध सकेंगे। इस मामले को लेकर चल रही अटकलों कि इन खेलों के अगले संस्करण में कुश्ती को हटाया जा सकता है, को स्काटलैड ने खारिज कर दिया।
राष्ट्रमंडल खेल, स्काटलैड के अध्यक्ष मिशेल कवानाग ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि ग्लासगो में पुरूष फ्रीस्टाइल कुश्ती सौ प्रतिशत रहेगी। इसी के साथ उन्हौंने कहा कि महिला फ्रीस्टाइल तथा पुरूष ग्रीको रोमन कुश्ती भी अगली प्रतियोगिता में शामिल हो सकती है।
भारत समाचार
अगले राष्ट्रमंडल खेल से नहीं हटेगी कुश्ती











