नई दिल्ली। सरकार ने आज राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति का कार्यकाल अगले आदेश तक बढा दिया गया है।
लोकसभा में अंधीर रंजन चौधरी और ई टी मोहम्मद बशीर के प्रश्न के लिखित उत्तर के युवा एवं खेल राज्य मंत्री प्रतीक प्रकाश बापू पाटिल ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति को निर्देश दिया जाता है कि कार्यकारी क्षेत्रों में प्रमुखों और अन्य कार्याधिकारियों को अपने पद पर बनाए रखा जाए।
इसके साथ ही अगले आदेश तक इससे जुडे अन्य सरकारी अधिकारियों को भी बनाए रखा जाए। पाटिल ने कहा कि आयोजन समति का कार्यकाल अगले आदेश तक बढाया गया है।
भारत समाचार
राष्ट्रमंडल खेल आयोजन समिति का कार्यकाल बढा











