कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

क्वींस बैटन रिले राजस्थान में 22 सितम्बर को आयेगी

जयपुर। दिल्ली में अगले महीने होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की क्वींस बैटन रिले आगरा के रास्ते 22 सितम्बर को प्रदेश की सीमा में भरतपुर से प्रवेश करेगी, जहां इसकी समारोहपूर्वक अगवानी की जायेगी।
प्रदेश में 25 सितम्बर तक रूकने वाली इस बैटन रिले के स्वागत की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। यह प्रदेश के लिए गौरव की बात है। शासन सचिव खेल एवं युवा मामलात रोहित कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 सितम्बर को भरतपुर में इसे सुबह 8 बजे रिसीव किया जायेगा, जहां से यह बैटन दौसा होते हुए दोपहर जयपुर पहुंचेगी। इसे दोपहर साढ़े तीन बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने 8, सिविल लाइन्स स्थित निवास से रवाना करेंगे। इसके बाद यह बैटन रिले शहर के प्रमुख हिस्सों से गुजरेगी, इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर ख्याति प्राप्त अन्तरराष्ट्रीय खिल़ाडी एक के बाद एक इसे लेकर दौ़डेंगे। इस दौरान जगह-जगह इसका स्वागत भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में इस बैटन रिले के सफर को यादगार एवं ऎतिहासिक बनाने के लिए जोरशोर से इसकी तैयारियां की जा रही हैं। गौरतलब है कि क्वींस बैटन रिले को 29 अक्टूबर 2009 को बकिंघम पैलेस (लंदन) से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने रवाना किया था जिसने 240 दिन में 70 राष्ट्रमंडल देशों की 1,70,000 किमी की यात्रा करते हुए 25 जून 2010 को वाघा-अटारी बोर्डर से भारत की सीमा में प्रवेश किया। भारत में यह बैटन रिले अपनी 100 दिवसीय यात्रा में 28 राज्य, 7 केन्द्र शासित प्रदेशों की 20,000 किमी की यात्रा तय करने के बाद 30 सितम्बर को दिल्ली पहुंचेगी और तीन दिन तक दिल्ली के विभिन्न हिस्सौं की यात्रा करने के बाद 3 अक्टूबर को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में शमिल होगी। इस तरह यह बैटन अपनी 340 दिनों की यात्रा में 1,90,000 किमी का जमीनी, हवाई व समुद्रीसफर तय करेगी, जिससे यह राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में सबसे लम्बी बैटन रिले हो जायेगी। इस बैटन का कुल वजन 1900 ग्राम है तथा इसकी ऊंचाई 664 मिलीमीटर है, जबकि चौ़डाई 86 मिलीमीटर है। इसमें एक ज्वेलरी बॉक्स है, जिसमें 18 कैरेट गोल्ड के पत्ते पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का संदेश है, जिसे राष्ट्रमंडल खेलों के उद्घाटन समारोह में पढ़ा जायेगा।

अन्य खबरें

अन्य खबरें