मुंबई। आईटी सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी कैपजेमिनी ने भारतीय बाजार में व्यापार सूचना प्रबंधन (बीआईएम) सुविधाओं के विस्तार के लिए इस साल के अंत तक 500 लोगों की नियुक्ति करने की घोषणा की है।
कंपनी इस साल के अंत तक देश में अपने कर्मचारियों की संख्या बढाकर 2,000 तक पहुंचाना चाहती है। कंपनी के प्रमुख पॉल नानेत्ती ने कहा, इस समय देश में हमारे 15,00 कर्मचारी हैं।











