नई दिल्ली। जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष शरद यादव द्वारा कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी को उनकी बौखलाहट करार दिया है और कहा है कि राहुल की सभाओं में जुट रही भी़ड से बौखलाए यादव अपना राजनीतिक होशो हवास गंवा बैठे हैं।
उल्लेखनीय है कि यादव ने बिहार के फतुहा में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए सोमवार को कहा कि राहुल गंाधी राजनीति में "बबुआ" हैं क्योंकि उन्हें जो लिखकर दिया जाता है वह बस उसे ही पढ़ते हैं और बोलते हैं। उन्होंने कहा कि ऎसे लोगों को तो गंगा में फेंक देना चाहिए। कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने सोमवार को कहा, ""यादव सत्तारूढ़ पार्टी के अध्यक्ष हैं। राहुल की जनसभाओं में जुट रही भी़ड को देखकर वे बौखला गए है और इसी बौखलाहट में वह इस प्रकार की बातें बोल रहे हैं। उन्होंने राजनीतिक होशो हवास में यह बयान नहीं दिया है।""











