कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

खेल गांव पर फेनेल ने जताई चिंता

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल फेडरेशन के अध्यक्ष माइकल फेनेल ने खेल गांव पर चिंता जताते हुए कहा कि फ्लैट्स को देखकर कई देशों को झटका लगा है। उन्होंने एक बयान जारी कर कहा है कि गुरूवार को खेल गांव खिलाडियो को खोल दिया गया है, लेकिन फेडरेशन के अधिकारियों ने 15 सितंबर को दौरान किया था और इस पर चिंता जताई थी।
उन्होंने भारत सरकार के कैबिनेट सचिव को एक पत्र लिखा है जिसमें उन्होंन कहा कि खेल गांव की तैयारियों में गंभीर रूप से समझौता किया गया है। उनका कहना है कि खेल गांव किसी भी खेलों की जान होता है और खिलाडियों को यहां अपनी तैयारियोंके लिए सर्वश्रेष्ठ सुविधाए उपलब्ध होनी चाहिए। इस बीच फेनेल ने आयोजन समिति को 24 घंटे के अंदर सभी इंतजाम चाक चौबंद करने की हिदायत दी है। फेनेल ने लिखा है, खेलों के आयोजन में महज 12 दिन का समय शेष बचा है लेकिन खेल गांव की हालत अभी भी ठीक नहीं है।
इस विष्ाय को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। हालांकि कुछ समय पहले फेनेल ने सभी आयोजन स्थलों को दौरा किया था और उन्होंने खेल गांव की स्थिति पर संतोष तो जताया था लेकिन कहा था कि वहां काम बाकी है।

अन्य खबरें

अन्य खबरें

कोई परिणाम नहीं मिला