झाडग्राम। पश्चिम बंगाल के पश्चिमी मिदनापुर जिले के झाडग्राम के निकट बंदरबनी और चेराबनी क्षेत्रों में संयुक्त बलों और माओवादियों के बीच मुठभे़ड में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया, जबकि एक माओवादी को मार गिराया। शुक्रवार शुरू हुई यह मुठभे़ड सुबह तक जारी थी। पुलिस ने बताया कि संयुक्त बलों ने बंदरबनी, चेराबनी और तेतुलडांगा क्षेत्रों की शुक्रवार रात घेराबंदी कर ली थी, क्योंकि यह जानकारी मिली थी कि माओवादियों ने झाडग्राम में हाल ही में हुई हिंसक घटनाओं के बाद इन क्षेत्रों में बनाह ले रखी है। पुलिस ने बताया कि जैसे ही संयुक्त बल इन क्षेत्रों में पहुंचा, माओवादियों ने उन पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। शनिवार को तलाशी अभियान के दौरान संयुक्त बलों ने बंदरबनी से सीआरपीएफ के एक जवान और एक माओवादी का गोलियों से छलनी शव बरामद किए। शवों की शिनाख्त अभी नहीं हो सकी है। मुठभे़ड स्थल के हथियार बरामद किए गए हैं। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से माओवादियों ने हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया था।
भारत समाचार
मुठभे़ड में जवान शहीद, एक नक्सली ढेर





















