श्रीनगर। कट्टर अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी के बुधवार को बंद के आह्वान के कारण जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में लगातार दूसरे दिन कफ्र्यू जारी है और घाटी के कुछ अन्य कस्बों में प्रतिबंध लगाए गए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ""श्रीनगर शहर में कफ्र्यू जारी है। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग और बिजबेह़डा कस्बे में प्रतिबंध लगाए गए हैं। उत्तरी कश्मीर के कंगाम कस्बे में भी प्रतिबंध लगाया गया है।"" गिलानी के नेतृत्व वाले हुर्रियत के कट्टर ध़डे ने कश्मीर घाटी में विरोध प्रदर्शन के लिए बंद का आह्वान किया और लोगों से गुरूवार से ईद तक तीन दिन सामान्य दिनचर्या जारी रखने को कहा है।
घाटी में 11 जून से जारी हिंसा में सुरक्षा बलों के हाथों 69 लोगों की मौत के कारण गिलानी ने इस वर्ष ईद सादगी से मनाने का आग्रह किया है। गिलानी गुट पिछले तीन महीने से साप्ताहिक आधार पर बंद का आयोजन करता आ रहा है। श्रीनगर-मुजफ्फराबाद मार्ग को जाम कर रहे प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सोमवार को की गई सुरक्षा बलों की कार्रवाई में चार लोग मारे गए और 15 अन्य जख्मी हुए। इस घटना के बाद तनाव और बढ़ गया तथा ईद के लिए लोगों का उत्साह कम हुआ।
भारत समाचार
श्रीनगर में कफ्र्यू, कश्मीर के अन्य हिस्सों में बंद











